नजीबाबाद: भागूवाला में खनन माफिया ने डंपर से वन विभाग की टीम पर हमले का किया प्रयास
बीती मध्य रात्रि 13 फरवरी 1:00वन्य जीव संरक्षण को गस्त पर निकली वन विभाग की टीम पर भागूवाला में खनन माफिया ने डंपर से टक्कर मारने का प्रयास किया है गनीमत रही थी टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए खुद को बचा लिया। इसके बाद डंपर का पीछा किया तो खनन माफिया एक स्विफ्ट कर से टीम का पीछा कर रोकने का प्रयास करने लगे ।