प्रयागराज: अतीक व असरफ के रिश्तेदारों ने सल्लाहपुर में हड़पी करोड़ों की वफ्फ बोर्ड की संपत्ति, मामले की जांच शुरू
संगम नगरी प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद तथा उसके भाई अशरफ द्वारा कई स्थानों पर अवैध तरीके से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है, हालांकि कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई है, ताजा मामला सोलापुर का सामने आया है जहां पर अशरफ के रिश्तेदारों द्वारा वफ्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति को अवैध तरीके से बैनामा करा लिया गया है,मामले की जांच शुरू है।