नवाबगंज: बाराबंकी में पुजारी की हत्या का 24 घंटे में हुआ खुलासा, दो भाइयों समेत चार गिरफ्तार
बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल मोहल्ले में पुजारी उमाशंकर मिश्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर हुई थी। घटना के समय मृतक अपने घर में अकेले थे, तभी उनके बड़े भाई और भतीजों ने उन पर हमला कर दिया।