शाजापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
शाजापुर जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के धनोरा गांव निवासी चंदर सिंह भिलाला के रूप में हुई है।उन्हें बुधवार सुबह एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी यह हादसा सुबह राजगढ़ जिले के धनोरा गांव के पास हुआ। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.