चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती