कांके: डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में जैप खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 रांची के डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में जैप खेलकूद प्रतियोगिता का।शुभारंभ हो गया है। जैप खेलकूद प्रतियोगिता 22 जून तक चलेगी। इस जैप खेलकूद प्रतियोगिता में जैप, IRB, SSRB, SISF के लगभग 1500 पुलिस कर्मी और लगभग 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बता दें कि पुरुष और महिलाओ के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन, टेबल टेनिस समेत 26 खेल का आयोजन किया गया है।