कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बने आश्रय केंद्र तथा झूले लाल रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां रह रहे आश्रयहीन लोगों से मुलाकात की।सीएम ने प्रत्येक व्यक्ति से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को भी सुना।मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जरूरतमंदों को गर्म कंबल और भोजन वितरित किया