गंधवानी: बीमारी से परेशान सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बच्चों से मांगी माफी
Gandhwani, Dhar | Aug 28, 2025 गंधवानी में पुलिस क्वार्टर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई। 45 वर्षीय सिपाही (आरक्षक) दिनेश भवंदिया ने जहर खाकर जान दे दी। वे लंबे समय से बवासीर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने बच्चों से माफी मांगी और बीमारी को कारण बताया। वे टांडा थाने में पदस्थ थे, बिमारी से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली थी