गंधवानी: टांडा थाने के आरक्षक ने गंधवानी पुलिस क्वार्टर में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- दर्द असहनीय है
Gandhwani, Dhar | Aug 26, 2025 पुलिस थाना टांडा से पदस्थ आरक्षक दिनेश पिता चंपालाल भवदीया उम्र 45 वर्ष निवासी बदनावर ने आज मंगलवार सुबह गंधवानी में पुलिस क्वार्टर में किटनाशक दवाई पी कर आत्महत्या कर ली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक बिमारी से परेशान था टांडा थाना में 5 अगस्त 2025 के बाद से गैर हाजिर था आरक्षक की खुदकुशी मामले में गंधवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।