कोन्टा: कोण्टा में कलेक्टर ने प्रेमवती जोहल को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित
Konta, Sukma | Jul 1, 2026 प्राथमिक शाला चिखलगुड़ा की प्रधान पाठक प्रेमवती जोहल को कलेक्टर अमित कुमार ने शासकीय सेवा में अर्धवार्षिकी पूर्ण करने पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें पेंशन दस्तावेज़ भी प्रदान किए गए। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी सेवा की सराहना की।