कटिहार: मनिया में 5 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
सोमवार की शाम 4 बजे एक युवक को मेडिकल जांच के लिए पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया था। जिसे शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अमित कुमार ने बताया कि उनके घर घोड़ा बारी है। मनिया से 5 लीटर देसी शराब लेकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।