बड़ौद: हनुमान जन्मोत्सव पर आज शहर में निकला भव्य जुलूस, महा आरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण
जुलूस की शुरुआत स्थानीय हनुमान गौदड़ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई।जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलाअनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे सुबह 9 बजे के लगभग हमुनान गोदड़ मंदिर पहुंचा जहां जुलूस का समापन हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।