गरौठा: गरौठा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो युवक गंभीर घायल
झांसी के गरौठा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीला के पास बुधवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 50 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।