कोटकासिम थाना क्षेत्र के मांघाका माजरा गांव निवासी पुष्पेंद्र ने अपने भाई दीपक पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है। पुष्पेंद्र ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की घटना 19 दिसंबर की शाम करीब 6:00 बजे की है। दीपक पानी की तराई कर रहा था तभी स्विफ्ट डिजायर कार और एक कैंपर गाड़ी में 7 से 8 बदमाश आए और उन्होंने उस पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।