लालसोट: दो दिवसीय विशेष डिकॉय ऑपरेशन से पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप, 5 थानाधिकारी सस्पेंड, लालसोट सहित 6 को किया गया लाइन हाजिर
राजस्थान पुलिस की सतर्कता शाखा द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष डिकॉय ऑपरेशन ने पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा दिया है। बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान कई थानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। इन अनियमितताओं के चलते सख्त कार्रवाई करते हुए पांच थानाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि छह अन्य थानाधिकारि