नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिलहड़ी में गौवंश के क्रूरता पूर्वक वध का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस दलबल गांव पहुंचा और ग्रामीणों की मौजूदगी में आज गुरुवार की सुबह 9 बजे अपराध दर्ज किया गया है।