बांधवगढ़: पैतृक जमीन में हिस्सेदारी की मांग लेकर दम्पत्ति पहुंचे कलेक्टर के पास पिता पर छोटे बेटे को पैसा देने का आरोप*
उमरिया कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के जमुनिया लालपुर निवासी अजय सिंह पिता ददन सिंह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर राखी सहाय को आवेदन सौंपकर पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी दिलाने की मांग की। आवेदक अजय सिंह ने बताया कि उनके पिता ददन सिंह पैतृक जमीन को धीरे-धीरे बेच रहे हैं। उनका आरोप है कि जमीन मेरे जानकारी बिना बेच डी गयी।