सिरोंज: ग्राम पंचायत सालपुर कला में नलजल योजना के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा ट्रक, कड़ी मशक्कत से निकाला गया बाहर
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सालपुर कलां में एक ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। जिसे कढ़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बता दें कि सड़क किनारे नल-जल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए थे। उन्हें ठीक से नहीं भरा गया, जिस कारण अब आए दिन हादसे हो रहे हैं।