बेतिया: संजय जायसवाल का वार: प्रशांत किशोर 10 सीटें लाए तो बिहार छोड़ भाग जाएंगे
बिहार की सियासत में आज 14 सितम्बर रविवार सुबह करीब 11बजे बड़ा बयान सामने आया। बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीत भी जाएं, तो वह बिहार छोड़कर भाग जाएंगे।