द्वारका: शराब तस्करी के मामले में 5000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ 1 इंटर स्टेट शराब तस्कर द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की पुलिस टीम ने 1 इंटर स्टेट शराब तस्कर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर की पहचान भारत राठौड़ के रूप में हुई है, जो उत्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 5000 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा के टेंपो को जब्त किया है।