लुण्ड्रा: सरगुजा जिले के धौरपुर थाना अंतर्गत आकाशीय बिजली का कहर 5 वर्षीय मासूम समेत 3 की मौत
Lundra, Surguja | Jun 29, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 29 जून 2026 दिन सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले में सोमवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमकी के खुटापारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत।