लहार: दबोह थाने में पदस्थ आरक्षक ने दिखाई दबंगई, नशे में धुत होकर महिला को दी गालियां और जान से मारने की धमकी
Lahar, Bhind | Jun 13, 2026 भिंड जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दबोह थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर कानून हाथ में लेने, नशे की हालत में ऑन-ड्यूटी गुंडागर्दी करने और एक महिला को धमकाने का आरोप लगा है। आरक्षक ने दबंगई दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में महिला से कहा- खानदान में मोड़ा-मोड़ी पैदा होने से पहले पूछेंगे कि मनीष राजौरिया कौन है! 13 जून 2026 का मामला