गाज़ीपुर: आंधी-तूफान से पेड़ और टहनियां गिरने से टूटी बिजली लाइनें, 6 घंटे से कई इलाकों की बत्ती गुल, बहाली में जुटे बिजलीकर्मी
गाजीपुर में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तेज आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ और बड़ी-बड़ी टहनियां टूटकर बिजली के तारों और पोलों पर गिर गईं… जिसकी वजह से पिछले करीब 6 घंटों से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।