हाजीपुर: हाजीपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ
हाजीपुर के थाथन बुजुर्ग गांव में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को लेकरशनिवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट से पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरकर लगभग 7 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे।