बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।