शामली: मिशन शक्ति के तहत शामली में भव्य साइकिल रैली का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में मिशन शक्ति के तहत ब्रिगेडियर कॉलेज से भव्य साइकिल रैली की शुरूआत हुई। साइकिल रैली में विभिन्न स्कूल—कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विधायक ने सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के विशेष प्रयासों की सराहना की।