बंशीधरनगर (नगर उंटारी): झरनवा टोला के 40 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कुएं के पानी पर निर्भर
श्री बंशीधर नगर प्रखंड क्षेत्र के झरनवा टोला में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है। यहां लगभग 40 घरों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में स्वच्छ पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे कुएं के पानी पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुएं का पानी भी साफ नहीं है, फिर भी मजबूरी में उसी का उपयोग पीने और घरेलू क