पलेरा: पतारे का खिरक स्कूल में शराब पीकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित
पलेरा विकासखंड एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बम्होरी कला संकुल केंद्र अंतर्गत पतारे का खिरक में एक शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों के साथ गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे।जांच में उक्त वीडियो सही पाया गया।जिस पर शिक्षक राजकुमार कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।