बलिया: दो जून को रोजगार मेले का आयोजन होगा
Ballia, Ballia | Jun 1, 2026 जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन दो जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय में किया जाएगा।