टिकारी: पंचानपुर-गया मुख्य पथ पर CUSB के पास दो मालवाहक वाहनों की टक्कर, एक चालक गंभीर घायल
Tikari, Gaya | Apr 29, 2026 पंचानपुर - गया मुख्य पथ पर CUSB के पास बुधवार की अहले सुबह दो मालवाहक वाहन की टक्कर हो गई। आमने सामने हुई टक्कर में एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माल ढुलाई करने वाली बड़ी वाहन और पिकअप वाहन आमने सामने टकरा गई। टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गये। उस पर लदा सब्जी सड़क पर बिखर गया। पंचानपुर थाना की पुलिस ने घायल पिकअप चालक को वाहन से निकाल इलाज में भेज