नानपारा: नानपारा के खिलाड़ियों ने लुंबिनी कप कराटे में जीते स्वर्ण और रजत पदक, भारत रहा दूसरे स्थान पर
नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के दांग तुलसीपुर जिले में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल स्कूल लेवल लुंबिनी कप कराटे प्रतियोगिता में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। भारतीय दल ने ISKF के चीफ कोच सेंसई सलीम बख्श और कोच मोहम्मद फहीम के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।