नगर क्षेत्र के सुमित्रा स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए साइकिल सवार को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल मिलकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।