उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के फुलौत गांव में प्रत्येक वर्ष बाबा जयसिंह पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेला के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती है, वहीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित होती है। सोमवार को हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रतिमा का विसर्जन नगर भ्रमण करने के बाद किया गया।