सांगानेर: जोबनेर महला मेगा हाईवे पर बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर,चालक-खलासी बाल बाल बचे,बड़ा हादसा टला
जोबनेर क्षेत्र मे महला मेगा हाईवे स्थित बाईपास चौराहे पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार सामने से तेज रफ्तार मे आ रही कर ने साइड दबा दी जिसकी चलते ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पर पलट गया। वहीं दुर्घटना में ट्रेलर चालक और खलासी बाल बाल बच गए।