दतिया कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसानों को फसल की राशि के लिए परेशान किया जा रहा है। *मंडी के कई व्यापारी किसानों की फसल तो खरीद लेते हैं।लेकिन किसानों को समय पर रुपये नहीं दिए जाते हैं। व्यापारी किसानों को रुपये देने के लिए 15 से 20 दिनों का समय देते हैं। 15 से 20 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं किया जाता हैं।