बासोदा: गंजबासौदा में प्रशासन की निगरानी में दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन
गंजबासौदा नगर में शारदीय नवरात्र पर्व के समापन और दशहरे पर गुरुवार शाम 5 बजे सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिभाव के साथ किया गया। झांकी समितियों ने नगर के मुख्य मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला, जिसमें माता रानी की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सजाकर ले जाया गया। इस दौरान डीजे और ढोल की थाप पर महिलाएं और युवा नाचते-गाते हुए चल रहे थे। विसर्जन