बासोदा: गंजबासौदा थाना परिसर में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ, विधायक भी मौजूद रहे
गंजबासौदा शहर थाना परिसर में दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग ने अपने सुरक्षा शस्त्रों की पूजा की और शांति एवं सुरक्षा की कामना की। इस वर्ष शस्त्र पूजन का कार्यक्रम अनुभाग स्तर पर किया गया था, जिसके लिए थाना परिसर के बाहर एक बड़ा टेंट लगाया गया था। एसडीओपी शिखा भलावी और विधायक हरी सिंह रघुवंशी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए