बख्तियारपुर: चंपापुर में गंगा किनारे बुजुर्ग का शव मिला, शव का पहचान कराने में जुटी पुलिस
बुधवार की शाम करीब 5 बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर स्थित सूर्या होटल के सामने भट्ठा के पास गंगा किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। शव को पुलिस के कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई मृतक को पहचानता हो तो बख्तियारपुर थाना से संपर्क करें।