ललितपुर: पूराकलां के मजरा सेवरा में करंट की चपेट में आने से दंपति की हुई मौत, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस
पूरा कलां के मजरा सेवरा में खेत पर घास काटने के लिए गए हुए निर्भान सिंह यादव एवं उनकी पत्नी मुन्नी बाई की, तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उक्त मामले में दंपति के शव को जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया है। ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कर्म की पुष्टि की जा सके।