ललितपुर: कैलागुआ रोड स्थित पीतांबरा हार्डवेयर की दुकान को अज्ञात चोरो नेबनाया निशाना नगदी समेत सामान लेगए चोर,पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलागुआ रोड स्थित मां पीतांबरा हार्डवेयर की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया, दुकान संचालक ने बताया चोर जीने के रास्ते दुकान में दाखिल हुए है,और दुकान में रखे 4500 रूपये नगद और दुकान का कुछ सामान लेकर मौके से भाग गये है,जिसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है,और चोरों की तलाश में जुट गई है।