ललितपुर: शहर में यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
ललितपुर शहर में जन्माष्टमी के महापर्व पर यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। जहां शोभायात्रा ललितपुर शहर के विभिन्न चौराहों पर भ्रमण के लिए निकली। शोभायात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तो वही शोभायात्रा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ आकर्षक झांकियां भी सम्मिलित की गई।