मड़ियाहू: चुनाव आचार संहिता लगते ही SDM व CO ने पुलिस फोर्स के साथ मड़ियाहूं नगर में लगे राजनैतिक होर्डिंग, बैनर व पोस्टर उतरवाए
आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही शनिवार की शाम एसडीएम कुणाल गौरव व सीओ उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में मड़ियाहूं नगर में लगे राजनैतिक बैनर व पोस्टरों को हटवाया गया। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन किया गया। अधिकारियों ने चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।