मड़ियाहू: तेजगढ़ चौराहे पर पिकअप सवार से मारपीट व रुपये चोरी करने के आरोप में बरसठी पुलिस ने 6 नामजद व 1 अज्ञात पर दर्ज किया केस
तेजगढ़ चौराहे पर पिकअप सवार को रोककर मारने पीटने व पैसा चोरी करने के आरोप में बरसठी पुलिस ने 6 नामजद व एक अज्ञात पर मारपीट व चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। सुरेरी के रामपुर निस्फी गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता अपनी पिकअप जीप लेकर मड़ियाहूं से पल्टूपुर गांव जा रहा था। आरोप है कि तेजगढ़ के पास 3 बाइक पर सवार 7 लोग पहुंचकर उसे रोक लिये और मारपीट करते हुए गाड़ी में रखे रुपये चुरा लिये।