मड़ियाहू: बरसठी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक टूर पर ले जाया गया, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
शासन के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक टूर पर ले जाया गया। शैक्षणिक टूर के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में निःशुल्क बस द्वारा बच्चों को ले जाया गया। बीईओ राजीव रंजन ने बताया कि शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निःशुल्क शैक्षणिक टूर कराया जा रहा है। यह टूर प्रयागराज के संगम तट, आनंद भवन, किला सहित अन्य स्थलों तक कराया जाएगा।