मड़ियाहू: ऊँचनीकला गांव में पिटाई से हुई संजय सिंह की मौत पर सांसद बीपी सरोज उनके घर पहुँच जतायी शोक संवेदना
ऊंचनी कला गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में संजय सिंह की मौत होने के बाद सांसद बीपी सरोज ने उनके घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की। मड़ियाहूं क्षेत्र के ऊँचनीकला गांव में मछलीशहरके सांसद बीपी सरोज ने पहुँच कर मृत संजय सिंह के परिजनों से घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।