झांसी: हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर 1 गणेश मडिया मोहल्ले के लोग #jansamasya
Jhansi, Jhansi | May 21, 2025 झांसी नगर निगम वार्ड नंबर 1 गणेश मडिया मोहल्ले में हैंडपंप खराब होने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्रीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, स्थिति यह है कि आधा से 1 किलोमीटर दूर से पानी भरने जाना पड़ता है। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 1 गणेश मडिया मोहल्ले में करीब 300 लोगों की आबादी निवास करती है।