गिरिडीह: भंडारीडीह में प्रतिबंध के बावजूद आग से जुड़े करतबों का प्रदर्शन, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।
गिरिडीह शहर के भंडारीडीह में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार देर रात लगभग 1 से 2 बजे कुछ युवाओं द्वारा आग से जुड़े करतबों का प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा पूर्व में इस तरह के प्रदर्शनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।