राजनगर: खेल-खेल में 5 साल की मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, ट्रॉली समेत कुएं में गिरी, गांव में हड़कंप
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कैलाश अहिरवार की 5 वर्षीय बेटी चांदनी अहिरवार घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे पास के कुएं में जा गिरा। घटना बरखेड़ा माइनर के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।