भगवानपुरा पुलिस ने 56लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लौवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भग्यापुर के समीप घेराबंदी कर दरबार पिता थानसिंह निवासी खड़क्या घाट दामखेड़ा को 56 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं।