अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरपुर प्रखंड की चक्रधरपुर व टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 17 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।